ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पूरे परिवार को पीटा, लड़की की काटी उंगली

LAKHISARAI: लखीसराय के टाउन थाना इलाके में छेड़खानी का विरोध करना एक लड़की और उसके परिजनों को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की एक उंगली काट दी और उसके भाई,

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय के टाउन थाना इलाके में छेड़खानी का विरोध करना एक लड़की और उसके परिजनों को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की एक उंगली काट दी और उसके भाई, पिता को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

पीड़ित किसी से शिकायत न कर सकें इसलिए बदमाशों ने लड़की और उसके परिजनों को घर में ही कैद कर दिया. किसी तरह लड़की और उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.

पीड़ित परिवार ने बताया कि रविवार की सुबह रविंद्र महतो, राजीव महतो और सिद्धार्थ महतो उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी के  साथ छेड़खानी करने लगे. जब युवती के पिता और भाई ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने सबको पीटा. पीड़िता ने कहा कि तीनों बदमाशों ने उन लोगों को धमकी दी है कि यदि वे लोग थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हैं, तो उसके साथ दुष्कर्म कर तीनों को जान से मार डालेंगे. इसी वजह से उन लोगों ने अभी तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. तीनों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इधर पीड़िता ने बताया है कि उनकी बहन और भाई ने थाना में मौखिक शिकायत भी की थी, बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. वही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है. एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि दोनों के पक्षों के बीच पहले से नाला को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर घटना हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJAY

FirstBihar संवाददाता