Hindi News / news / लखीसराय सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा, सीएम...

लखीसराय सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया दुख

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 11, 2019, 5:18:27 PM

लखीसराय सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया दुख

- फ़ोटो

PATNA : लखीसराय सड़क हादसे में मारे गए 8 लोगों के परिजनों को सरकार चार-चार लाख रुपए मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवारों को तुरंत चार-चार लाख रुपए देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैं घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को धैर्य से काम लेने को कहा है। आपको बता दें कि बुधवार की रात लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के मांझी टोला में एक अनियंत्रित ट्रक मैं शादी समारोह में शामिल हो रहे 8 लोगों की जान ले ली थी।