1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 09, 2019, 2:47:45 PM
- फ़ोटो
PATNA : शराब की तस्करी पर नकेल कसना पटना पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है. पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब तस्करी पर नकेल कसने की फिराक में है. https://www.youtube.com/watch?v=dBsBm0DjSqw खबर के मुताबिक आज सचिवालय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आर ब्लॉक इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. सबसे चौकाने वाली बात यह कि पुलिस ने एक लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि इन लोगों का दूर तक नेटवर्क फैला हुआ था. ये लोग शराब की होम डिलीवरी भी करते थे. पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि इस इलाके में शराब को लेकर सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है और एक लेडी के साथ एक जेंट्स तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि काले बैग में शराब को छिपाया गया था. पटना से राजन की रिपोर्ट