ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

लड़कियों को घर लाकर करता था गंदा काम, विरोध करने पर पोते ने दादी को मार डाला

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजाबाजार के सत्संग नगर मोहल्ले में रहने वाले पिंटू ने लड़कियों के साथ गंदा काम करने के चक्कर में अपनी ही दादी की हत

लड़कियों को घर लाकर करता था गंदा काम, विरोध करने पर पोते ने दादी को मार डाला
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजाबाजार के सत्संग नगर मोहल्ले में रहने वाले पिंटू ने लड़कियों के साथ गंदा काम करने के चक्कर में अपनी ही दादी की हत्या कर दी। दरअसल, पिछले दिनों एक घर में वृद्ध महिला का शव मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई चौंक गया। 



आरोपी पिंटू पटना जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोखरा गांव का रहने वाला है, जो राजा बाजार सत्संग नगर मोहल्ले में घर बनाकर रहता था। युवक अक्सर अपने घर में लड़कियों को लेकर आता था और उनके साथ गंदा काम करता था। दादी सियामनी देवी इसका विरोध करती तो पिंटू दादी से भीड़ जाता था। इसी बात को लेकर युवक ने अपनी दादी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन सबका यही कहना था कि हमें इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता। कई लोगों ने तो इस हत्या को आत्महत्या तक बता दिया। 




पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इसमें सनसनीखेज खुलासे हुए। तब जाकर पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद मृतक महिला (सियामनी देवी) का पोता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की और काली मंदिर के पास से उसे धर दबोचा। इस घटना के बाद हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है कि लड़कियों के चक्कर में कोई अपनी दादी की जान कैसे ले सकता है।