ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

कुत्तों ने नोच -नोंच कर महिला को मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक कुत्ते ने महिला की हत्या कर डाली है। बताया जा रहा है महिला पर कुत्तों की झुंड ने हमला बोल दिया औ

कुत्तों ने नोच -नोंच कर महिला को मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक कुत्ते ने महिला की हत्या कर डाली है। बताया जा रहा है महिला पर कुत्तों की झुंड ने हमला बोल दिया और इससे महिला की मौत हो गई। 


दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर कुत्तों का झुंड ने एक महिला पर हमला बोलकर उसे नोच -नोंच कर खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत के बहियार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, कदराबाद पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी कारी साह की पत्नी शांति देवी अपने घर से बाहर पालतू पशु के लिए चारा लेने गई थी तभी कुत्तों का झुंड ने उन पर हमला कर दिया । इस हमले में कुत्तों द्वारा नोचने से महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 


इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि, इससे पहले भी गांव में कुत्तों की झुंड ने दो महिलाओं को नोंच -नोंच कर मौत के घाट उतार दिया था। अब यह घटना सामने आई है। उनका कहना है कि, प्रशासन के द्वारा आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया गया। जबकि,पिछले 1 वर्षों में बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है अब तक 4 से ज्यादा लोगों की जान कुत्तों के नौचनें से हो गई है। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुत्तों के नोचने से गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। फिलहाल बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता