ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवान की मौत, आयोजक मौके से फरार

LAKHISARAI: गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के मौके पर लखीसराय में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पटखनी खाते ही एक पहलवान की मौत हो गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। घटना म

कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवान की मौत, आयोजक मौके से फरार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

LAKHISARAI: गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के मौके पर लखीसराय में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पटखनी खाते ही एक पहलवान की मौत हो गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। घटना मेदनी चौकी के हुसैना गांव की है। थानाध्यक्ष अतहर रब्बानी ने घटना की पुष्टि की है।


मृतक के भाई ने बताया कि दंगल के दौरान दूसरा पहलवान छाती पर चढ़ गया जिसके कारण उनके भाई त्रिपुरारी कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। इस प्रतियोगिता के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी। घटना के बाद आयोजक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतक मोकामा के शिवनार गांव रहने वाला था। ग्रामीणों का कहना है कि कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती का एक दांव लगाने के क्रम में पहलवान की गर्दन में मरोड़ आ गयी और इसी कारण से पहलवान त्रिपुरारी कुमार की अखाड़े में ही मौत हो गई।