Hindi News / news / ICJ ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगाई रोक, इंडिया की बड़ी जीत

ICJ ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगाई रोक, इंडिया की बड़ी जीत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 17, 2019, 6:57:29 PM

ICJ ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगाई रोक, इंडिया की बड़ी जीत

- फ़ोटो

DESK : आईसीजे में इंडिया को बड़ी जीत मिली है. ICJ ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. आईसीजे की कानूनी सलाहकार रीमा ओमेर ने ट्वीट किया है कि जाधव को काउंसलर एक्सेस मिलेगा. कोर्ट ने फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा है. https://twitter.com/reema_omer/status/1151475735091171330 नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) आज पाकिस्तान में बंद भारत के कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई हुई. आईसीजे में भारत को बड़ी जीत मिली है. अदालत ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. साथ ही जाधव को काउंसलर एक्सेस की भी सुविधा मिलेगी. अदालत ने 15-1 से भारत के पक्ष में फैसला सुनाया. https://twitter.com/reema_omer/status/1151473122203373568 बता दें कि ईरान के चाबहार में बिजनेस करने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को भारत का जासूस बताकर पाकिस्तान ने गहरी साजिश चली थी. भारत ने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का जवाब देते हुए साफ कहा था कि उसे अगवा किया गया था, इसीलिए जब पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने उसके लिए सजा-ए-मौत मुकर्रर की तो भारत हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत में गया. https://twitter.com/reema_omer/status/1151469535201042434