ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

कुख्यात रीतलाल यादव की बेटी की शादी में हथियार लाना मना है, निमंत्रण कार्ड पर मोटे अक्षरों में दी गयी चेतावनी

PATNA : बिहार के सबसे दुर्दांत अपराधियों में से एक रीतलाल यादव अपनी बेटी की शादी कर रहा है. जेल में बंद रीतलाल को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 11 दिनों की अस्थायी बेल मिली है

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के सबसे दुर्दांत अपराधियों में से एक रीतलाल यादव अपनी बेटी की शादी कर रहा है. जेल में बंद रीतलाल को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 11 दिनों की अस्थायी बेल मिली है. लेकिन इस शादी का कार्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. रीतलाल ने अपनी बेटी की शादी की कार्ड पर साफ साफ चेतावनी दे दी है कि शादी में आने वाले लोगों को हथियार लेकर आना मना है.


शादी की कार्ड पर चेतावनी
वैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शादी के कार्ड पर दहेज मुक्त शादी होने का दावा छपवाने की अपील करते रहे हैं. लेकिन रीतलाल यादव के घर शादी के कार्ड की कल्पना उन्होंने भी नहीं की होगी. 4 फरवरी को रीतलाल की बेटी अंकिता की शादी है. लोगों के घर कार्ड पहुंचने शुरू हो गये हैं. कार्ड के लिफाफे पर ही जो चीज सबसे मोटे अक्षरों में छपी है वो है " आवश्यक सूचना हथियार लाना वर्जित है". आपने भी ऐसी चेतावनी किसी दूसरी शादी के कार्ड में छपी हुई नहीं देखी होगी.


रीतलाल को मिली है 11 दिनों की जमानत
जेल में बंद कुख्यात रीतलाल यादव को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 11 दिनों की अस्थायी जमानत दी गयी है. कोर्ट ने 29 जनवरी से 9 फरवरी तक की बेल दी गयी है. 4 फरवरी को उसकी बेटी की शादी है. शादी के 5 दिनों बाद यानि 9 फरवरी को उसे कोर्ट में आत्मसमर्पण करना होगा.


हिस्ट्रीशीटर है रीतलाल
जेल में बंद रीतलाल यादव बिहार के सबसे दुर्दांत अपराधियों में शामिल किया जाता है. लेकिन उसका सियासी रसूख बड़ा है. रीतलाल यादव लालू यादव के करीबियों में से शुमार किया जाता है. 2014 में अपनी बेटी मीसा भारती के लिए रीतलाल का समर्थन मांगने लालू यादव उसके घर पहुंच गये थे. लालू ने रीतलाल को अपनी पार्टी में शामिल कराते हुए उसे राजद का प्रदेश महासचिव बना दिया था. हालांकि अपने खिलाफ दर्ज मामलों में उसे जेल जाना पड़ा. जेल में रहकर ही उसने 2015 में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद का चुनाव लड़ा. जेल से ही उसने जीत भी हासिल कर ली.