1st Bihar Published by: SONU SHRAMA Updated Apr 09, 2020, 9:09:35 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात भुलावन राय को मार गिराया है. पुलिस ने कुख्यात की डेडबॉडी भी मौके से बरामद कर ली है. भुलावन राय के मारे जाने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस को भुलावन राय के छिपे होने की गुप्त सूचना मिल. इसी के आधार पर पुलिस बुधवार की देर रात छापेमारी करने पहुंची. पुलिस से खुद को घिरता देख भुलावन ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस के तरफ से भी फायरिंग की गई और कुख्यात भुलावन राय को मार गिराया गया.
मुठभेड़ के बाद मौके पर जिले के कई अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. कुख्यात के मारे जाने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...