1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jun 24, 2021, 2:53:59 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां बकरी बचाने के दौरान दो युवकों को मौत हो गयी है। रफीगंज प्रखंड के गोरडिहा गांव में कुएं में गिरी बकरी को बचाने के दौरान उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना से संबंध में बताया जाता है कि गोरडिहा गांव निवासी महेश यादव की बकरी नन्की रेहट कुआं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए जीतेंद्र यादव कुएं में उतरे लेकिन जब वे बाहर नहीं निकले तब गांव के ही मधिर दास कुएं के अंदर उतरे। काफी देर तक कुएं के अंदर रहने के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी।
तब जीतेन्द्र यादव के पिता विजय यादव रस्सी के सहारे कुएं के अंदर गये। कुएं के 10 फीट अंदर जाते ही विजय यादव की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देख ग्रामीणों ने उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला जिन्हें इलाज के लिए रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम लिए औरंगाबाद भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।