ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

कुढ़नी उपचुनाव परिणाम से पहले मुकेश सहनी के घर बनने लगा लड्डू, कहा - जीत सुनिश्चित

PATNA : बिहार में कल यानि 8 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। इसको लेकर इस चुनाव में उतरे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार द्वारा अपने जीत के दावे

कुढ़नी उपचुनाव परिणाम से पहले मुकेश सहनी के घर बनने लगा लड्डू, कहा - जीत सुनिश्चित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में कल यानि 8 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। इसको लेकर इस चुनाव में उतरे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार द्वारा अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच महागठबंधन और उसके बाद भाजपा से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे विकासशील इंसान पार्टी के तरफ से अपनी जीत की तैयारी को लेकर तरह - तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि, उनकी पार्टी कुढ़नी में उम्मीद से अच्छा परफॉर्मन्स किया है वो उनके प्रत्याशी नीलाभ कुमार कुढ़नी उपचुनाव में विजयी पताखा लहराएंगे। 


विकाशशील इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश साहनी का कहना है कि, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रिजल्ट कल आएगा , उसके बाद ही मालूम चलेगा की जीत किसी हुई।  लेकिन, मेरा मानना है कि हमारी जो लड़ाई थी उसमें हमनें जीत हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि, कुढ़नी की बात करें तो हमें मालूम है कि यहां क्या होने वाला है।  


इसके आलावा मुकेश सहनी ने हमें इस बात की ख़ुशी है कि, एक तरफ मुझसे सात दल एक साथ होकर यानी महागठबंधन तो दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा चुनाव लड़ रही थी।  इनके बीच चुनाव लड़ना ही सबसे बड़ी जीत है।  इसके आगे उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव के दौरान  भाजपा ने मुझे मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हम जिंदा है। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही कि, वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, इससे पहले भाजपा को आरक्षण को लेकर हमारी जो मांग है वह पूरा करना होगा। अगर वह हमारी इस मांग को मान लेते हैं तो हम भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता