पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
MUZZAFARPUR : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनितिक दलों द्वारा एड़ी- चोटी का जोर लगाया जा रहा है। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद यह पहला चुनाव होगा जिसमें जदयू अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। जदयू का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा। हालांकि, इस सीट पर अन्य छोटे - छोटे दल भी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में अब इस चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यहां बहुतायत मात्रा में नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है।
दरअसल, कुढ़नी उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय के तरफ से इस सीट पर लड़ने वाले सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। यह सूची निर्वाचन कार्यालय को सभी राजनीतिक दलों द्वारा सौंपी गई है। उसके बाद राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने द्वारा स्टार प्रचारक नेताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा के 40 तो जेडीयू के 37 स्टार प्रचारक कुढ़नी आने वाले हैं।
इसको लेकर भाजपा के तरफ से जो 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल, बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा व परिषद् के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी का नाम शामिल है। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी व गिरिराज सिंह को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस सूची में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे व सुशील मोदी का भी नाम हैं।
वहीं, जदयू के तरफ से जो सूची दी गई है, उसमें 37 नाम हैं। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी व अली अशरफ फातमी आदि नेताओं को शामिल किया गया है।इसके आलावा वीआईपी के तरफ से जो सूची तैयार की गई है, उसके मुताबिक स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी, संतोष सहनी, गोविंद बंद व बैद्यनाथ सहनी का नाम शामिल है।
इसके अलावा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र सहनी, मैनुद्दीन मंसूरी, रितेश रंजन व वीरेंद्र विश्वास आदि नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। जन जनवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. संजय सिंह चौहान, बीडी सिंह यादव, सरिता रानी बिंद व जय किशन कुमार चौहान आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। गौरतलब हो कि, कुढ़नी उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने वाले पांच दलों के 131 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सबसे अधिक भाजपा के 40 व जदयू के 37 नेता स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। वीआईपी के बीस, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के बीस व जन जनवादी पार्टी के 14 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।