ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

कुढ़नी में महागठबंधन और भाजपा पर मुकेश सहनी का तंज, कहा - सभी वर्गो के गरीबों के साथ हुआ अन्याय

PATNA : कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा अब अंतिम समय अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता को लुभाने में कोई कसर

कुढ़नी में महागठबंधन और भाजपा पर मुकेश सहनी का तंज, कहा - सभी वर्गो के गरीबों के साथ हुआ अन्याय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा अब अंतिम समय अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कुढ़नी में कैंप कर रहे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी ने भी इस विधानसभा से चुनाव जीत कर आ रहे जन प्रतिनिधियों पर जोरदार हमला बोला है।  


वीआईपी सुप्रीमों ने कहा है कि, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में अब तक समाज के सभी वर्गो के गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। चाहे महागठबंधन में शामिल दल हों या भाजपा दोनों का काम भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाने का ही रहा है। उन्होंने कहा कि आज  महंगाई और बेरोजगारी देश और बिहार में सुरसा के मुंह की तरह बढती जा रही है, लेकिन केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 


सहनी ने बिहार सरकार की शिक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, आज राज्य में शिक्षा का क्या अस्तर रह गया है, किसी से छुपा हुआ नहीं है। लेकिन, इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। इसपर सहो मायने में कोई बात करने को तैयार नहीं है। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब तबके से आने वाले लोगों को होता है। आज राज्य में किसानों की बदहाली पर कोई कुछ बोलने का तैयार नहीं है। इसलिए अबकी बार यहां की जनता से वीआईपी के प्रत्याशी को मौका देने का अनुरोध करता हूं। 


उन्होंने कहा कि, कुढनी विधानसभा क्षेत्र के ही कई घरों में युवा नहीं हैं, युवा बाहर कमाने चले गए हैं, आखिर इसके लिए दोषी कौन है? आज जरूरत है कि सभी लोग अपने हक और अधिकार के लिए आगे आए और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं, जिनके कारण बिहार आज भी पिछडे राज्य की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से बिहार के पिछडे रहने की बात सुन रहा हूं, जबकि जो भी पार्टी सत्ता में रही उसके नेता अमीर होते चले गए। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर समाज, जात-पात से उठकर युवा और कर्मठ प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।