Hindi News / news / पटना : कूड़े के ढेर में रखा बम फटा, दो बच्चे झुलसे

पटना : कूड़े के ढेर में रखा बम फटा, दो बच्चे झुलसे

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 18, 2020, 3:54:57 PM

पटना : कूड़े के ढेर में रखा बम फटा, दो बच्चे झुलसे

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां कूड़े के ढेर में बम फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में दो बच्चे दो झुलस गए. घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के ललन पिच की बताई जा रही है. 


आननफानन में परिजनों में उन्हें इलाज के लिए गुरु गोविद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया. बम फटने से एक बच्चे को काफी चोट आई है वहीं दूसरे को मामूली चोट है. जख्मी बच्चे के मुताबिक वह खेल रहा था तभी अचानक से बम फटा और वो झुलस गया. उसके मुताबिक वहां पहले से किसी ने बम रख दिया था. फिलहाल इलाके में दहशत व्याप्त है. 


लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है जिसके बाद खाजेकलां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. लोगों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है.