ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले सम्राट चौधरी..नीतीश की विदाई का सिम्बॉल है सुधाकर सिंह का इस्तीफा

PATNA: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले सम्राट चौधरी..नीतीश की विदाई का सिम्बॉल है सुधाकर सिंह का इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सुधाकर सिंह का इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई का सिम्बॉल है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है कि सीएम नीतीश कुमार अब जा रहे हैं। ऐसे में अब नीतीश कुमार अपना बोरिया विस्तरा बांध लें। RJD ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है। जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में पलटू सीएम नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है इसकी पूरी पटकथा RJD की ओर से लिखी जा चुकी है। आपको बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


इस मामले की पुष्टि सुधाकर सिंह के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कर दी है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हो गयी है। बीजेपी के कई नेता इसे लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।