ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

कोयला लदे ट्रक ने छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर मौत, नशे में धुत ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा

JAMUI: नशे में धुत होकर ड्राइवर कोयला लदे ट्रक को चला रहा था तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्र को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद नशे में धुत ड्राइव

कोयला लदे ट्रक ने छात्र को रौंदा, घटनास्थल पर मौत, नशे में धुत ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: नशे में धुत होकर ड्राइवर कोयला लदे ट्रक को चला रहा था तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्र को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद नशे में धुत ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


घटना जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के झुमराज बाबा बटिया मोड़ के पास हुई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान नागेश्वर यादव के 14 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने इस घटना की जानकारी सोनो थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। 


वही ग्रामीणों ने नशेड़ी ट्रक ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया। एकलौते पुत्र की इस दर्दनाक मौत से पिता काफी सदमे में हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने में लगी है। वही ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है वही गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता