Hindi News / news / पटना: चोरी के मोबाइल सहित तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा, पांच मोबाइल...

पटना: चोरी के मोबाइल सहित तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा, पांच मोबाइल बरामद, स्टेशन गोलंबर से हुई गिरफ्तारी

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 17, 2019, 6:05:15 PM

पटना: चोरी के मोबाइल सहित तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा, पांच मोबाइल बरामद, स्टेशन गोलंबर से हुई गिरफ्तारी

- फ़ोटो

PATNA: कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इन तीनों को पटना स्टेशन गोलंबर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के पांच मोबाइल, 8 हजार 950 रुपए नगद सहित कई पावर बैंक और तीन घड़ियां बरामद की है. पुलिस के मुताबिक ये तीनों घरों और रोड पर चलते लोगों को अपना निशाना बनाते थे और उनसे मोबाइल और दूसरे सामान चुराकर उसे बेच डालते थे. फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. पटना से राजन की रिपोर्ट