ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर साथ आए पक्ष-विपक्ष, विधान परिषद में भारी हंगामा; ACS के वायरल वीडियो की जांच करेंगे सभापति

PATNA: बिहार विधानसभा में केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। भारी हंगामें के बीच सदन की पहली पाली की कार्यवाही चलती रही। बाद में स्पीकर ने दोपहर दो बजे

केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर साथ आए पक्ष-विपक्ष, विधान परिषद में भारी हंगामा; ACS के वायरल वीडियो की जांच करेंगे सभापति
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। भारी हंगामें के बीच सदन की पहली पाली की कार्यवाही चलती रही। बाद में स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। विधानसभा के बाद विधान परिषद में केके पाठक को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष एक साथ आ गए और केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, विधान परिषद में भी केके पाठक को लेकर आज खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता केके पाठक के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। विधान परिषद में प्रश्न काल के माध्यम से केके पाठक द्वारा शिक्षकों को अपशब्द कहने का मामला, जो वीडियो के माध्यम से वायरल हुआ है उसे उठाया गया। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि किसी को गाली देने का अधिकार नहीं है।


सदन में मौजूद बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन केके पाठक के मनमानी और अमर्यादित व्यवहार को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पूरे बिहार को कुछ समझ नहीं रहा है। केके पाठक अधिकारी से गाली गलौज करते हैं और वीडियो वायरल हो रही है। सदन केके पाठक पर कार्रवाई निर्देशित करें। सदन केके पाठक पर टाइम बांड में बांधकर कार्रवाई करें। केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर से विरोध किया।


पक्ष और विपक्ष की मांग के पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने केके पाठक के अभद्र व्यवहार और बातचीत के मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो को देखने की बात कही। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में वीडियो टेलीकास्ट नहीं करने की बात रखी और सभापति के चेंबर में वीडियो देखने की की मांग की। विधान परिषद के जो भी सदस्य वीडियो विधान परिषद सभापति के साथ देखना चाहते हैं उनके कक्ष में देखेंगे। सभापति ने कहा है कि केके पाठक के वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता