Hindi News / news / पद्मश्री किसान चाची के पति का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में...

पद्मश्री किसान चाची के पति का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2020, 1:29:37 PM

 पद्मश्री किसान चाची के पति का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: पद्मश्री किसान चाची के पति अवधेश चौधरी  का मंगलवार की देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें दिल की बीमारी थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पतालमें भर्ती कराया गया था. 

बुधवार को उनकी सर्जरी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया.अवधेश चौधरी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके गांव आनंदपुर लाया जा रहा है. उनके निधन की सूचना पर इलाके में शोक की लहर है. 

बता दें कि पद्मश्री किसान चाची अपने इलाके की जानी मानी महिला हैं. किसान चाची से मिलने 12 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके घर सरैया के आनंदपुर पहुंचे थे. वहां पहुंच उन्होंन किसान चाची के स्वावलंबन की  सराहना भी की थी. किसान चाची ने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय पति अवधेश चौधरी की प्रेरणा व मदद को दिया.