ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन खात्मे की तरफ, राकेश टिकैत सरेंडर करेंगे

DELHI : 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हिंसा के बाद पुलिस ने जैसे-जैसे किसान संगठनों के ऊपर अपना शिकंजा कसा वैसे वैसे ही किसान आंदोलन समापन की तरफ आगे बढ़ गया. किसान आंदोलन का खात्मा अ

किसान आंदोलन खात्मे की तरफ, राकेश टिकैत सरेंडर करेंगे
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हिंसा के बाद पुलिस ने जैसे-जैसे किसान संगठनों के ऊपर अपना शिकंजा कसा वैसे वैसे ही किसान आंदोलन समापन की तरफ आगे बढ़ गया. किसान आंदोलन का खात्मा अब लगभग तय माना जा रहा है. किसान नेता राकेश टिकैत जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और आज ही गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राकेश टिकैत को नोटिस थमाया था.

गाजीपुर बॉर्डर को खाली करने का आदेश से जिला प्रशासन ने पहले ही दे रखा है. यूपी की योगी सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर रखी है. सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही यह बात तय माना जा रहा था कि अब किसान आंदोलन को साथ में की तरफ ले जाया जाएगा और किसानों का धरना खत्म कराया जाएगा. पुलिस की नोटिस के बाद और सुरक्षाबलों की तैनाती को देखते हुए राकेश टिकैत ने अपने संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की है. इस बैठक के बाद राकेश टिकैत सरेंडर करने जा सकते हैं.

हालांकि मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने नहीं कहा है कि वह सरेंडर करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि वह पुलिस से बात करेंगे. राकेश टिकैत ने कहा है कि वह 1 घंटे बाद सब बातें स्पष्ट कर देंगे.