ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

खेत की जुताई कर रहा था किसान, तभी मिल गया सोने का खजाना

DESK : एक किसान फसल बोने के लिए अपनी खेत की जुताई कर रहा था, तभी उसे जमीन के नीचे से सोने का खजाना मिल गया. मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद की है. यह कहानी भले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक किसान फसल बोने के लिए अपनी खेत की जुताई कर रहा था, तभी उसे जमीन के नीचे से सोने का खजाना मिल गया. मामला  तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जहीराबाद  की है. 

यह कहानी भले ही फिल्मों की लग रही है, लेकिन यह सच है. रिपोर्ट के अनुसार जहीराबाद के  येर्रागद्दापल्ली के रहने वाले याकूब अली फसल बोने के लिए खेतों की जुताई कर रहे थे. इसी दौरान उनका हल किसी धातु से टकराया. इसके बाद जब उन्होंने वहां की मिट्टी हटाई तो उन्हें तीन कांसे के बर्तन मिले, जिसमें सोने के आभूषण भरे थे.  वहीं इसके साथ ही खुदाई के दौरान कई एंटीक्स भी मिले.

इसके बाद किसान याकूब अली ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेवेन्यू के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब वहां की मिट्टी हटाई तो सोने के सिक्के भी मिले. मिली जानकारी के अनुसार अबतक पुलिस को वहां से 25 सोने के सिक्के, गले के आभूषण, अंगूठियां, पारंपरिक बर्तन मिले हैं. इन सब को पुरातत्व विभाग के पास जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल पाएगी.