सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 01:59:46 PM IST
- फ़ोटो
KAIMUR: मोहनियां चेक पोस्ट पर युवकों ने किन्नरों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवकों ने एक किन्नर का हाथ तोड़ डाला। घटना से आक्रोशित दर्जनों किन्नर आज मोहनिया थाने पहुंची। जहां किन्नरों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना के संबंध में किन्ररों ने बताया कि मोहनियां चेक पोस्ट के पास शनिवार की रात अकोढ़ी और उसरी गांव के कुछ युवक जबरदस्ती करने लगे और पैसे छीनने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तब लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी गयी। युवकों ने इस दौरान एक किन्नर की हाथ को भी तोड़ डाला। वही कई अन्य घायल हो गये। घायलों ने बताया कि अक्सर उनके साथ युवक रंगदारी टैक्स की मांग करते हैं।
किन्नरों का कहना है कि हम लोगों को सरकार की तरफ से किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है। मजबूरी बस हम लोग नाचते गाते हैं। लेकिन जब यह काम भी नहीं मिलता है तो समेकित चेक पोस्ट के पास भीख मांगकर वह किसी तरह से गुजारा करती हैं। हमारी समस्याओं को देखने वाला तक कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात मोहनियां समेकित चेक पोस्ट पर जब वह भीख मांग रहे थे तभी अकोढ़ी और उसरी गांव के कुछ युवक आ पहुंचे और रंगदारी टैक्स मांगने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तब युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।
घटना से आक्रोशित दर्जनों किन्नर आज मोहनियां थाने पहुंची। जहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने उनके खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग दोहराई। किन्नरों का कहना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गयी वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान सड़क पर उतरेंगे और मुख्य सड़क को जाम करने का काम करेंगे। हालांकि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि किन्नरों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। किन्नरों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।