ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ठीक हैं लालू प्रसाद, ICU में हाथ हिलाकर चाहने वालों का जताया आभार, देखिए.. वीडियो

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज सिंगापुर के अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टर

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ठीक हैं लालू प्रसाद, ICU में हाथ हिलाकर चाहने वालों का जताया आभार, देखिए.. वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का आज सिंगापुर के अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा। ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने पिता को किडनी डोनेट किया है। लाखों लोगों की नजर लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट पर थी। ऑपरेशन के बाद लालू ने हाथ हिलाकर अपने चाहने वाले लोगों का आभार जताया है।


दरअसल, लालू को सबसे पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह रांची में रिम्स के डॉक्टर, डॉ. विद्यापति ने दी थी। इसके बाद ही उन्होंने पहले दिल्ली एम्स में और इसके बाद सिंगापुर में जांच कराकर किडनी ट्रांस्पलांट कराने का निर्णय लिया था। सिंगापुर में रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने पिता को किडनी डोनेट करने का फैसला लिया था। सिंगापुर के अस्पताल में आज लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हो गया। सफल ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद होश में आ गए हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं।


लालू यादव के सफल ऑपरेशन के बाद उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि, उनके पिता और राजद सुप्रीमों लालू यादव का ऑपेरशन सफल तरीके से हो गया है और अब वे बिल्कुल ठीक हैं। बात दें कि इससे पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया और उसके बाद उनकी किडनी लालू प्रसाद दो लगाई गई।