ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय?

खुद को विधायक का भाई बताकर CO को दी भद्दी-भद्दी गालियां, DM-SP से लगायी सुरक्षा की गुहार

खुद को विधायक का भाई बताकर CO को दी भद्दी-भद्दी गालियां, DM-SP से लगायी सुरक्षा की गुहार

29-Jul-2021 05:45 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR: खुद को पारू से बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह का भाई बताने वाले एक शख्स ने सरैया अंचलाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले शख्स का नाम मनोज  कुमार सिंह बताया जा रहा है। सीओ पंकज कुमार ने इस संबंध में डीएम और एसपी को पत्र लिखा है और सुरक्षा की गुहार लगायी है। 


सरैया अंचलाधिकारी पंकज कुमार को एक विधायक के भाई के नाम से फोन पर धमकी दी गयी है। फोन पर उन्हें सबक सिखा देने की बात कही गयी है। इस दौरान उनके साथ गाली गलौज भी की गयी। घटना के बाद से अंचलाधकारी काफी दहशत में हैं। उन्होंने सरैया थाना में मनोज कुमार सिंह के खिलाफ गुरुवार को FIR दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। इसके साथ ही डीएम प्रणव कुमार को भी मामले से अवगत करा दिया है। सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने कहा कि धमकी मिलने के बाद से वे मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। इस कारण ठीक तरीके से काम भी नहीं कर पा रहे हैं। सरैया के अंचलाधिकारी ने मुजफ्फरपुर डीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। 


CO ने बताया कि 27 जुलाई को उनके सरकारी नम्बर पर कॉल आया था। कॉल रिसीव करने पर एक व्यक्ति ने कहा कि भैया बात करेंगे। उसके बाद आरोपित ने फोन ले लिया और उसने कहा कि वह पारु विधायक का भाई बोल रहा है। इस पर CO ने उन्हें सम्मान देते हुए पूछा कि बताईये क्या समस्या है। गाली देते वह जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित ने कहा कि मनोज वाला जो काम बोले थे उसे रिजेक्ट कर दिए। CO ने कहा कि वो पहले ही रिजेक्ट हो चुका था। आपने बाद में कहा था। इतना सुनते ही आरोपित गुस्से में आ गया। उसने धमकाना शुरू कर दिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। CO ने कई बार उसे गाली देने से मना किया लेकिन वह चुप नहीं हुआ। 



मनोज कुमार सिंह द्वारा सीओ के सरकारी मोबाइल पर गाली गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी। नियम के विरुद्ध काम करने के लिए बार-बार दबाब बनाया जाता है। नियम के विरुद्ध काम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। मेरे जान को खतरा है मेरे साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सुरक्षा और न्याय की मांग की। CO ने धमकाने और गाली देने वाला ऑडियो को रिकॉर्ड कर लिया है। इसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो बार कॉल किया गया था। सरैया SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।