ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

खुद को जज बता पुलिस को करता था धमकीभरा कॉल, थानेदार से मांग रहा था पैसे

DESK: बिहार में जज बनकर डीजीपी को कॉल करने का मामला बीते दिनों सामने आया था। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है। जहां खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बता एक शातिर

खुद को जज बता पुलिस को करता था धमकीभरा कॉल, थानेदार से मांग रहा था पैसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में जज बनकर डीजीपी को कॉल करने का मामला बीते दिनों सामने आया था। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है। जहां खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बता एक शातिर पुलिस अधिकारियों से पैसे की मांग कर रहा था। 


पैसे नहीं देने पर नौकरी ले लेने की धमकी दे रहा था। एक आईपीएस अधिकारी को व्हाट्सएप मैसेज कर उसने खुद को हाईकोर्ट का जज बता रहा था। एक केस को सुलझाने के लिए वह समयपुर बादली थाने के एसएचओ से 5 लाख रुपये मांग रहा था। 


शातिर की बात पर एसएचओ को शक हुआ तब उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पता चला कि धमकीभरा कॉल करने वाला जज नहीं बल्कि शातिर ठग है। इस ठग का पता उसकी कार से पुलिस को मिला। 


पुलिस ने जब उसके कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च किया तब उसके घर का एड्रेस मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे घर से धर दबोचा। फिलहाल शातिर ठग से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अभी तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और वे लोग कौन हैं।