ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

खेत से अचानक निकलने लगे सोने-चांदी के सिक्के, लूटकर भागे लोग

DESK : उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में खुदाई के दौरान एक खेत से सोने-चांदी के सिक्के निकलने लगे. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और सोने-चांदी के सिक्के लूटकर भाग गए.&n

खेत से अचानक निकलने लगे सोने-चांदी के सिक्के, लूटकर भागे लोग
Anamika
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में खुदाई के दौरान एक खेत से सोने-चांदी के सिक्के निकलने लगे. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और सोने-चांदी के सिक्के लूटकर भाग गए. 

बताया जा रहा है कि यह सोने-चांदी के सिक्के प्राचीनकाल के हैं. खेत के मालिक ओम सिंह का कहना है कि खेत में खुदाई कि दौरान कुछ सिक्के निकले हैं, उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.  

 जिसके जो हाथ लगा वो लेकर चल दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद  पुलिस भी खेत पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सिक्के निकलने की बात से इनकार कर दिया. पर मीडिया में 3 सिक्कों के फोटो वायरल हो रहे हैं. चांदी के सिक्के पर अरबी में रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद और सोने के एक सिक्के पर दूसरा कलमा लिखा है. ग्राम प्रधान राज कुमार का कहना है सूचना मिली है लेकिन उन्होंने सिक्के नहीं देखे हैं. एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि खुदाई के दौरान कोई धातु निकलने की सूचना मिली है एसडीएम को जांच के लिए कहा गया है पुराने सिक्के निकले हैं तो पुरातत्व को सूचना दी जाएगी.