Hindi News / news / सासाराम में वज्रपात से भाई-बहन की मौत, धान की रोपनी के दौरान हादसा...

सासाराम में वज्रपात से भाई-बहन की मौत, धान की रोपनी के दौरान हादसा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 17, 2021, 5:42:46 PM

सासाराम में वज्रपात से भाई-बहन की मौत, धान की रोपनी के दौरान हादसा

- फ़ोटो

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां ठनका गिरने से दो की मौत हो गयी है। वज्रपात से भाई-बहन की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मृतक बच्चों का नाम अनिल और मलाही कुमारी बताया जा रहा है जो खेत में धान की रोपनी का काम कर रहे थे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गये और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना शिवसागर के मलदाहा की है। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।