ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

खेत में काम कर रही महिला से गैंगरेप की कोशिश, जान से मारने की मिल रही धमकी, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

SAHARSA: खेत में घास काटने गई महिला के साथ मनचलों ने गैंगरेप की कोशिश की। तभी महिला चिल्लाने लगी और आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। महि

खेत में काम कर रही महिला से गैंगरेप की कोशिश, जान से मारने की मिल रही धमकी, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खेत में घास काटने गई महिला के साथ मनचलों ने गैंगरेप की कोशिश की। तभी महिला चिल्लाने लगी और आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख  सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है और उसके खिलाफ एसटी-एसपी थाने में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर पुलिस ने दर्ज नहीं किया। दबंगों द्वारा महिला को आवेदन वापस लेने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। 


घटना सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र की है जहां खेत में घास काटने के लिए महिला गयी हुई थी तभी उसे अकेला पाकर कुछ बदमाशों ने गैंगरेप की कोशिश की गई। विरोध करने पर महिला की पिटाई करने लगे जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी और उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गये और महिला की इज्जत लूटने से बच गई। ग्रामीणों को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। 


इस मामले को लेकर पीड़िता ने सहरसा के SC/ST थाने में 3 लोगों के खिलाफ आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। महिला ने पतरघट थाने में भी आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। वहीं अब सभी आरोपी महिला के घर पहुंचकर जान से मारने धमकी दे रहे हैं। 


थाने में दिये गये आवेदन को वापस लेने की बात कर रहे हैं। पीड़िता सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रही है। वही अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण पीड़िता न्याय के लिए दर- दर भटक रही है। पीड़िता ने सहरसा एसपी को भी आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता