1st Bihar Published by: Shushil Updated Jun 26, 2021, 4:43:05 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: खेत में काम करने के दौरान एक किसान वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना नवगछिया के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिरबन्ना गांव की है। जहां इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक किसान की पहचान 45 वर्षीय राजेश महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब राजेश धान की रोपनी में लगा हुआ था। तभी उसके शरीर पर ठनका गिर गया। जिसे देख आस-पास के लोगों के रोंगते खड़े हो गये। आनन-फानन में लोगों ने उसे नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।