ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

खेला में शामिल एक-एक विधायकों का इलाज करूंगा, JDU-BJP के गायब 5 MLA को सम्राट की चेतावनी

PATNA: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। वही तेजस्वी यादव को मेहनत करने

खेला में शामिल एक-एक विधायकों का इलाज करूंगा, JDU-BJP के गायब 5 MLA को सम्राट की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। वही तेजस्वी यादव को मेहनत करने की सलाह दी। कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित होगा। जो गुंडागर्डी और भ्रष्टाचार हुआ है हर विभाग का फाइल खोला जाएगा। वही JDU-BJP के गायब पांच विधायको को कहा कि खेला में शामिल एक-एक व्यक्ति का इलाज करूंगा।


सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को मेहनत करने की सलाह दी कहा कि 10 साल में आपने कोई मेहनत नहीं किया आगे कर लेंगे तो आपके लिए बहुत अच्छा हो जाएगा। आप वैसे साथी हैं जो डेढ़ साल की उम्र में अरबपति बन गये। भ्रष्टाचार का प्रतीक सिर्फ लालू जी का परिवार है। लालू 15 साल सत्ता में रहे तो चारा खा गये और रेलमंत्री बने तो रेलवे की नौकरी खा गये।


यही क्वालिटी लालू परिवार का है इसलिए गलतफहमी में मत रहिएगा। 28 जनवरी को बिहार में एनडीए की नई सरकार बनी थी जिसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेला अभी बाकी है। सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिस दिन सरकार बदली तो गर्व से तेजस्वी बोले थे कि खेला कर देंगे लेकिन उल्टे उनके साथ ही खेला हो गया। स्पष्ट तौर पर बताता हूं कि हमारे जो 5 विधायक गायब हुए है एक-एक का इलाज करेंगे। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आप लोग लोकतंत्र को लूटने का काम कर रहे थे। सबको छिपाकर अपने घर में रखे थे एक एक बात की जांच होगी। जमीन, बालू, दारू माफिया का इलाज होगा। तेजस्वी से कहा कि आपके पिता को मुख्यमंत्री बनाने वाला भाजपा है। 39 विधायकों का समर्थन था तब मुख्यमंत्री लालू बने। उस वक्त नीतीश कुमार जी उनके चाणक्य थे। नीतीश जी का साथ नहीं रहता तो लालू सीएम नहीं बने होते। 


जेल आप बहुत पहले से जा रहे है यह आपका सर्टिफिकेट है। अब लालू मुखिया भी नहीं बन सकते कांग्रेस ने लालू को मुखिया तक बनने से रोक दिया। लालू के 15 साल में पूरे बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली। नीतीश के नेतृत्व में 2020 तक साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली। विश्वास मत के समर्थन में पूरी बीजेपी नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। बिहार में कानून का राज स्थापित होगा। जो गुंडागर्डी और भ्रष्टाचार हुआ है एक एक विभाग का फाइल खोला जाएगा।