Hindi News / news / दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों को खाली कराया...

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों को खाली कराया गया

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 7:47:54 AM

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों को खाली कराया गया

- फ़ोटो

DELHI : राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 9 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 206 क्यूसेक नीचे से ऊपर जा पहुंचा है। साल 2013 के बाद हथिनीकुंड बैराज से सबसे ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हुआ है। चार दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली की तरफ हरियाणा से इतनी ज्यादा तादाद में पानी छोड़ा गया हो। दिल्ली सरकार बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में है। निचले इलाके से निकाले गए लोगों को दो हजार से ज्यादा राहत शिविरों में जगह दी गई है। यमुना के जलस्तर में अगले 2 दिनों तक वृद्धि होने की आशंका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना ब्रिज पर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया है।