बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था का महापर्व छठ: युवा चेतना के सुप्रीमो ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और सूप, कहा-छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो .... Bihar Assembly Election : बिहार में भी लागू होगा शिंदे फार्मूला ! BJP के प्लान पर CM नीतीश के करीबी नेता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या दिया जवाब
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 Mar 2023 10:51:56 AM IST
- फ़ोटो
ARA : बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां छोटी- छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनसभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में एक खिल्ली खैनी मांगने को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट भी हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, आरा के जगदीशपुर नगर पूरब टोला मोहल्ले में कुछ लोग आपस में बैठे हुए थे उसी दौरान इसी टोला का निवासी श्रीराम ने कुछ लोगों से एक खिल्ली खैनी की मांग कर दी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया ओर देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे भी चलाए गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बताते चलें कि, महेश अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान उसके जीजा का खैनी मांगने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।