1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2021, 8:48:52 PM
- फ़ोटो
PURNEA:- खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग में 20 घर जलकर खाक हो गए है। इस अगलगी में 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना बायसी के अमौर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव का है। अगलगी की इस घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक घर में खाना बनाने के दौरान लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया और 20 घरों को अपने आगोश में ले लिया। होलिका दहन के दिन लगी भीषण आग में घर का सब कुछ जलकर खाक हो गया। फिलहाल पीड़ितों की सूची बनाई तैयार की गई है सरकारी नियमानुसार पीड़ितों को मुआवजा और राहत सामग्री दी जाएगी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।