ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

खान ब्रदर्स के नाम से फेमस अयूब खान का सिवान में आतंक, अपने गुर्गों से लगवाया 3 युवकों को ठिकाने

SIWAN: बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बाद अब खान ब्रदर्स का नाम काफी सुर्खियों में हैं। अपराध की दुनियां में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर अयूब खान

खान ब्रदर्स के नाम से फेमस अयूब खान का सिवान में आतंक, अपने गुर्गों से लगवाया 3 युवकों को ठिकाने
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SIWAN: बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बाद अब खान ब्रदर्स का नाम काफी सुर्खियों में हैं। अपराध की दुनियां में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर अयूब खान पर सिवान में कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं लेकिन अब एक और मामले में अयूब खान का नाम जुड़ गया है।  


दरअसल 7 नवम्बर से तीन युवकों के लापता होने के मामले की जांच में पुलिस लगी हुई थी तभी बुधवार को पुलिस ने संदीप नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। संदीप सिवान के नगर थाना क्षेत्र के शुक्ल टोली का रहने वाला है। पुलिस ने जब इस संबंध में उससे पूछताछ की तब पता चला कि लापता तीनों युवक अयूब खान के लिए ही काम करता था और उसे ठिकाना अयूब खान ने लगवाया। 


लापता युवकों का नाम परमेंद्र यादव, अंशु सिंह और विशाल सिंह है। इस बात की भी जानकारी पुलिस को दी कि विशाल सिंह को अयूब खान ने एक स्कॉर्पियो भी दे रखा था। जिससे वह बताए गये ठिकानों से पैसे वसूलने का काम करता था। पैसे की वसूली के दौरान उसके अंदर लालच बैठ गया और वह पैसों की बेइमानी करने लगा। यही नहीं अयूब खान के नाम पर लोगों से रंगदारी भी वसूलने लगा था। लेकिन इसकी भनक अयूब खान को लग गयी। इस बात से गुस्साएं अयूब खान ने विशाल को जान से मारने की साजिश रच दी।    


पुलिस ने जब संदीप से पूछताछ की तब उसने बताया कि 7 नवंबर को विशाल, अंशु और ड्राइवर परमेंद्र यादव के साथ वह भी बड़हरिया के बंगरा गांव गया हुआ था। वह सिगरेट पीने के लिए नीचे ही रुक गया और जब कुछ देर बाद उनके पास गया तब देखा कि चाय पीते पीते तीनों गिर गये। उस वक्त वहां पहले से मौजूद अयूब खान ने अपने गुर्गों से कहा कि इन तीनों को ठिकाने लगा दो और उसे धमकी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदीप को जेल भेज दिया है।


लापता तीनों युवकों का पता अब तक नहीं चल पाया है। वही परिजन लापता युवकों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने इसे लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना भी दिया। युवकों के लापता हुए आज 18 दिन से ज्यादा हो गये है लेकिन अब तक किसी का भी पता नहीं चल पाया है। परिजन कहते है कि इसे लेकर वे एसपी से तीन बार मिलने गये लेकिन उनके मुलाकात नहीं हुई। परिजन लापता युवकों की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 7 नवंबर को तीन युवक घर से निकले थे लेकिन अब तक लौट कर नहीं आए। अगले दिन 8 नवंबर को लावारिस हालत में  इनकी स्कॉर्पियो गोपालगंज के सबेया एयरपोर्ट के पास से मिली थी। तीनों युवकों की पहचान सिवान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर आंदर ढाला निवासी विशाल सिंह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी अंशु सिंह और स्कॉर्पियो का ड्राइवर जीरादेई थाना के भलुआ निवासी परमेंद्र यादव के रुप में हुई है। 


परिजन लापता युवकों की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि गिरफ्तार संदीप के बयान के बाद अब तक खान ब्रदर्स के नाम से फेमस अयूब खान सलाखों की पहुंच से बाहर है। अयूब खान उर्फ खान ब्रदर्स के बारे में बताया जाता है कि वह कमरुल हक का बेटा है। उसके पिता और भाई चांद खान रघुनाथपुर विस सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं।