1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2020, 9:01:22 AM
- फ़ोटो
KHAGARIA: ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने एक बार फिर खगड़िया में कहर बरपाया है. पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मानसी के पूर्वी ठाठा की है.
ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रिपल मर्डर के आरोपी विनोद यादव ने इस घटना को अंजाम दिया है. इससे पहले भी मुखिया, पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों की हत्या कर दी थी. इसने एक बार फिर कहर बरपाया है.
बताया जा रहा है कि विनोद के साथ ही तीन-चार और अपराधी आए और इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगते ही घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई. मृतक राजेन्द्र यादव और रिंकू यादव पूर्वी ठाठा पंचायत के पूर्व सरपंच भरत यादव के रिश्तेदार थे. बताया जा रहा है कि ये पांचों मर्डर आपसी वर्चस्व कायम करने के लेकर ही की गई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची हुई है और मामले की छानबीन में जुट गई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...