ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पूर्व मुखिया के मर्डर से सनसनी, दबंग मुखिया को भी बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

KHAGARIA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया जिले से जहां बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया का मर्डर कर दिया है. इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया जिले से जहां बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया का मर्डर कर दिया है. इस घटना में मुखिया को भी बदमाशों ने गोली मारी है. घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके की है. जहां वेस्ट ठाठा गांव में पूर्व मुखिया और मुखिया के बीच फायरिंग हुई है. इस घटना में गोली लगने के कारण पूर्व मुखिया की मौत हो गई है. मुखिया को भी गोली लगने की सूचना मिल रही है. जिसके कारण वह जख्मी बताया जा रहा है. हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मानसी के पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया आमोद यादव और पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव के बीच फायरिंग हुई है. 


इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक आपसी वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में फायरिंग हुई है. पुलिस ने बताया की घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद किये गए हैं. मामले की तफ्तीश की जा रही है. 

टैग्स