Hindi News / news / खगड़िया में 4 लाख की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

खगड़िया में 4 लाख की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 04, 2019, 5:32:04 PM

खगड़िया में 4 लाख की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

KHAGARIA : बिहार में इन दिनों क्राइम अनकंट्रोल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया जिले से जहां अपराधी 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के चित्रगुप्तनगर थाना इलाके की है. जहां ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी वारदात अंजाम दिया है. पीड़ित शख्स ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.