Hindi News / news / बिहार में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर, दो चौकीदारों को मारी गोली, एक...

बिहार में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर, दो चौकीदारों को मारी गोली, एक की मौत

1st Bihar Published by: Updated Aug 22, 2022, 9:07:19 AM

बिहार में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर, दो चौकीदारों को मारी गोली, एक की मौत

- फ़ोटो

KHAGADIA : बिहार में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर जाता दिख रहा है। बेलगाम अपराधियों ने खगड़िया जिले में दो चौकीदारों को गोली मार दी है। अपराधियों की गोली से एक चौकीदार की मौत हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। अपराधियों की गोली का शिकार हुए चौकीदार जयनारायण पासवान की मौत हो गई है। दूसरे की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दोनों चौकीदार अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। दोनों चौकीदारों को घायल अवस्था में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। चौकीदार जयनारायण पासवान की हालत बेहद नाजुक थी लिहाजा इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


उधर एक और चौकीदार श्याम सुंदर साह की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सदर एसडीपीओ सुमित कुमार और अलौली थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष के मुताबिक जिन चौकीदारों को अपराधियों ने निशाना बनाया वह रविवार को होने वाले परेड में भाग लेने के बाद अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।