Hindi News / news / केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में चल रहा इलाज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में चल रहा इलाज

1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 10:08:20 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में चल रहा इलाज

- फ़ोटो

DELHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.  गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया. चेक अप के दौरान COVID 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.''


उन्होंने कहा कि मैं सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से ठीक हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. गडकरी ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें. सुरक्षित रहें.