ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

अरविंद केजरीवाल और स्मृति ईरानी में ट्विटर वार, एक दूसरे पर कर रहे पलटवार

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव का वोटिंग हो रहा है. लेकिन इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव का वोटिंग हो रहा है. लेकिन इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है. दोनों एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. 

केजरीवाल के ट्वीट पर कूद पड़ी ईरानी

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि’’ वोट डालने ज़रूर जाइये सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है. आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें. पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा.’’ केजरीवाल के ट्वीट का स्मृति ईरानी ने जवाब दिया और लिखा कि’’ आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?’’



केजरीवाल ने दिया जवाब

केजरीवाल भी पीछे नहीं रहे और वह भी स्मृति ईरानी को ट्वीट कर जवाब दिया और लिखा कि ‘’स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है. आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है.’’   बता दे कि आप पार्टी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है तो वही, बीजेपी जदयू और लोजपा के साथ मिलकर 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां पर मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी.  

टैग्स