1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 11:09:50 AM
- फ़ोटो
KATIHAR: ख़बर कटिहार से है, जहां एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है. कटिहार सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से संजीत राम उर्फ सोखा बाबा नाम का कैदी फरार हो गया है. शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. खुंखार कैदी होने के कारण उसपर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे, लिहाजा उसकी सुरक्षा में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. बावजूद इसके चारों सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर वो फरार हो गया. इस घटना से कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल ये है कि आखिर 4 पुलिसकर्मियों के रहते कैसे एक खुंखार कैदी फरार हो जाता है, और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रह जाती है. वहीं एसपी ने लापरवाह सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट