ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

KATIHAR NEWS: शराब तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार अवर निरीक्षक अस्पताल में भर्ती

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में शराब तस्कर ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटिहार जिले के सेमापुर थाना

KATIHAR NEWS: शराब तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार अवर निरीक्षक अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में शराब तस्कर ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव की है जहां शराब तस्करी के आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी। 


सेमापुर ओपी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक दशरथ कुमार आरोपी चंदन मुर्मू को गिरफ्तार करने गए थे। तभी चंदन मुर्मू ने उन पर धारदार हथियार दबिया से हमला कर दिया। जिससे दशरथ कुमार बुरी तरह घायल हो गए। उन पर हमला करने के बाद चंदन मुर्मू मौके से फरार हो गया। 


आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मी दशरथ कुमार को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।