ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कटिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

KATIHAR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब की जगह लोग कई तरह का नशा कर रहे हैं। स्मैक, गांजा, हेरोइन, कोकीन, चरस, ब्राउन शुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, नशीली दवाइ

कटिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब की जगह लोग कई तरह का नशा कर रहे हैं। स्मैक, गांजा,  हेरोइन, कोकीन, चरस, ब्राउन शुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, नशीली दवाइयां सहित कई तरह का नशा लोग करते हैं। इसमें कफ सिरफ को भी शामिल कर लिया है। बताया जाता है कि कफ सिरफ भी ज्यादा नशा करता है। बताया जा रहा है कि 25 मार्च को होली है और बिहार में शराब बंद है। कफ सिरप की इस खेप को होली में खपाने की तैयारी थी। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर मंसूबों पर पानी फेर दिया। 


कफ सिरप का इस्तेमाल भी लोग नशा करने के लिए करते हैं। बिहार के कटिहार जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद किया गया है। ट्रक में लदे इस खेप को कटिहार पुलिस ने जब्त किया है। वही जिस ट्रक से इसे लाया गया था उस ट्रक को भी जब्त किया गया है। कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और हाइवे 31 फुलवरिया चौक के पास कार्रवाई की। 


पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त ट्रक से पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 कार्टन बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि 15 हजार प्रतिबंधित सिरप की बोतल बरामद किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक को पूर्णिया चिन्हित होल सेल दुकानदार को सिरप देना था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।


कटिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

कटिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी

कटिहार में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी