ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

कटिहार में मर्डर, अपराधियों ने की एक किसान की हत्या

KATIHAR : जिले के सालमारी आउट पोस्ट इलाके में अपराधियों ने हत्या की एक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक किसान के

कटिहार में मर्डर, अपराधियों ने की एक किसान की हत्या
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : जिले के सालमारी आउट पोस्ट इलाके में अपराधियों ने हत्या की एक घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक किसान के घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात कटिहार जिले के सालमारी ओपी का है. जहां गोरखपुर पंचायत में मानगोई केशवपुर मार्ग के पास बहियार में एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक किसान की पहचान हाजी मोहम्मद इसरुल (52) के रूप में की गई है, जो तेघड़ा पंचायत के टेंगरी टोला के रहने वाला बताया जा रहा है.


मृतक की पत्नी जावेरुन खातून ने बताया कि शाम मानगोई निवासी अहमद रजा घर पर आया था. वह मोहम्मद इसरुल को बुलाकर साथ ले गया था. रात भर जब वे वापस नहीं आए तो खोजबीन की गयी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.


कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी जावेरुन खातून के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक नामजद और एक अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

टैग्स