1st Bihar Published by: Updated Apr 04, 2021, 8:46:28 AM
- फ़ोटो
KATIHAR : कटिहार जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रक और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा एनएच 31 पर बखरी मोड़ के पास का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, धान लगे बड़े ट्रक और मिनी 407 ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई.
लोगों ने मामले कि जानकारी पोठिया थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. मामले की जांच की जा रही है.