1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 12, 2019, 11:52:42 AM
- फ़ोटो
J & K: जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. आर्टिकल-370 हटने के बाद पूरी घाटी में धारा 144 लागू है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं. इस बीच कश्मीर के लोगों ने ईद का त्योहार मनाया. श्रीनगर समेत अन्य शहरों में लोग ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे. प्रशासन की तरफ से लोगों को नमाज़ पढ़ने के लिए धारा 144 में कुछ ढील दी गई थी. श्रीनगर में स्थानीय लोग पुलिसवालों के साथ ईद मनाते दिखे. इस दौरान लोग पुलिसवालों से गले भी मिले. वहीं पुलिसवालों ने कई मस्जिदों में मिठाई भी बांटी. हालांकि इस दौरान भारी संख्या में लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई थी और थोड़ी-थोड़ी संख्या में ही लोगों को एकत्रित होने दिया गया.