ब्रेकिंग
बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

कर्नाटक से सीधे दिल्ली पहुंचे नीतीश, विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद तय होगी पहली बैठक की जगह और तारीख

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अ

कर्नाटक से सीधे दिल्ली पहुंचे नीतीश, विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद तय होगी पहली बैठक की जगह और तारीख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब वह आज एक बार फिर दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और अन्य बड़े नेताओं से मिलकर नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर मंथन करेंगे और पटना में प्रस्तावित बैठक को लेकर भी तारीख तय करेंगे।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक की नवगठित कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वहां से सीधे वे दिल्ली पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और ललन सिंह भी साथ हैं। इसके बाद नीतीश कुमार आज यानि रविवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर विभिन्न दलों की प्रस्तावित बैठक की तारीख और जगह तय की जाएगी। इस बैठक के पटना में होने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। 


मालूम हो कि, जब से नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाई है, तब से वह लगातार बीजेपी के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, भुवनेश्वर, मुंबई और रांची का दौरा भी किया था।  जहां उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, डी. राजा, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नवीन पटनायक, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान  पटनायक के अलावे सभी नेताओं से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है। 


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद विपक्षी दलों की बैठक की तिथि पर बात होगी। अब आज यानि रविवार को दिल्ली में वे इसे अंतिम रूप देंगे। दिल्ली में नीतीश के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के सूचना जनसम्पर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद हैं।