ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

कर्ज से तंग आकर खाया जहर, नतिनी की मौत नानी की हालत नाजुक

VAISHALI: कर्ज में डूबने के कारण नानी और नतिनी ने जहर पी लिया और सुसाइड करने की कोशिश की। इस दौरान नतिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि नानी की हालत गंभीर बतायी जा रहा है। जि

कर्ज से तंग आकर खाया जहर, नतिनी की मौत नानी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: कर्ज में डूबने के कारण नानी और नतिनी ने जहर पी लिया और सुसाइड करने की कोशिश की। इस दौरान नतिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि नानी की हालत गंभीर बतायी जा रहा है। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव का है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृत बच्ची की उम्र 8 साल थी। 6 साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद से उसका पालन पोषण नानी ने किया। बच्ची के पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसके बाद बच्ची नानी के साथ रहती थी। 


 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा है। आरोपी नानी के बारे में बताया जा रहा है कि नानी कर्ज से दबी हुई है। आए दिन लोग उसके घर पर तगादा करने आया करते थे। इसी बात से तंग आकर नानी और नतिनी ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। जहर पीने से बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी नानी की हालत नाजुक बनी हुई है। हाजीपुर सदर अस्पताल में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स