ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

कांटी में LJP (रामविलास) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ कमिटी पर हुई चर्चा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित कृष्णा पैलेस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की वैशाली लोकसभा अंतर्गत संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें वैशाली लोकसभा प्रभारी,

कांटी में LJP (रामविलास) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ कमिटी पर हुई चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित कृष्णा पैलेस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की  वैशाली लोकसभा अंतर्गत संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें वैशाली लोकसभा प्रभारी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बूथ कमिटी की चर्चा की। कहा कि पिछले कई महीने से वैशाली लोकसभा का 75 प्रतिशत पंचायत घूम चुके हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है। इस दौरान एक-एक पंचायत अध्यक्ष से मिल चुके हैं। पंचायत अध्यक्ष ने बूथ कमिटी बना लिया है। 


उन्होंने कहा कि जब पटना में रहते हुए हमने वैशाली लोकसभा के तमाम पंचायतों का दौरा किया। हमारा संगठन काफी अच्छा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारधारा से कई लोग जुड़े हैं। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को लोगों ने अच्छे से समझा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होती है। किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। हमारे पार्टी में बहुत कार्यकर्ता हैं और कई लोग अभी भी लोजपा (रामविलास) से जुड़ रहे हैं।