ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थियां लेने पहुंची पत्नी, हरिद्वार में करेंगी प्रवाहित

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब पत्नी ऋचा दुबे अस्थियां लेने के लिए कानपुर पहुंची. ऋचा के साथ-साथ उसके वकील भी थे. अब अस्थियों को ऋचा दुबे हरिद्वार में प्रवा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब पत्नी ऋचा दुबे अस्थियां लेने के लिए कानपुर पहुंची. ऋचा के साथ-साथ उसके वकील भी थे. अब अस्थियों को ऋचा दुबे हरिद्वार में प्रवाहित करेंगी. 

कुछ नहीं बोली ऋचा

विकास दुबे की अस्थियां 37 दिनों से कानपुर के अस्थी कलश बैंक में रखा गया था. ऋचा के साथ में एक बेटा भी था. सभी कानपुर के भौरोघाट पहुंचे और नियमावली का पालन करते हुए अस्थि लेकर सभी रवाना हो गया. इस दौरान मीडिया ने ऋचा से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बोली. 

एसटीएफ ने किया था एनकाउंटर

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद 11 जुलाई को इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में विकास का शव का अंतिम संस्कार किया गया था. इस बीच ऋचा कानपुर छोड़कर कही चली गई थी. फिर अचानक आई और अस्थि कलश ले गई. बता दें कि बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे उज्जैन फरार हो गया था. गिरफ्तारी के बाद वहां से यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी. पुलिस के अनुसार इस बीच एसटीएफ की गाड़ी पलट गई और विकास दुबे सिपाही का पिस्टल लेकर भागने लगा. भागने के दौरान उससे पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने विकास का एनकाउंटर कर दिया. अंतिम संस्कार के दौरान ऋचा शामिल हुई थी. लेकिन उस दौरान बहुत गुस्से में थी. कुछ दिनों के बाद मीडिया में सामने आकर अपने और विकास के रिश्तों को लेकर कई बातें मीडिया में शेयर की थी. विकास दुबे के सात गुर्गों का भी एनकाउंटर हो चुका है. बाकी बचे सरेंडर कर चुके है. कुछ फरार चल रहे है.